7 नवंबर 2017 - 14:25
सीरियन सेना ने दाइश आतंकियों को ईराक़ी सीमा तक खदेड़ा

एक समाचार के अनुसार दाइश आतंकवादियों के एक बड़े गिरोह ने कल स्वयं को सीरियन सेना के हवाले कर दिया है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरियन सेना ने दाइश आतंकियों को खदेड़ते हुए ईराक़ी सीमा तक पहुंचा दिया है। दैरुज़्ज़ौर में सीरियन फ़ौज अपने गठबंधन के साथ विभिन्न क्षेत्रों पर सफ़लता प्राप्त करते हुए टी टू के नाम से मशहूर सीरिया एवं इराक़ की सरहद पर पहुंच चुकी है। एक समाचार के अनुसार दाइश आतंकवादियों के एक बड़े गिरोह ने कल स्वयं को सीरियन सेना के हवाले कर दिया है।